पावटा में आधा दर्जन कैफे व रेस्टोरेंट सीज, अवैध रूप से हो रहा था संचालन

पावटा- प्रागपुरा नगर पालिका व पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों की मिल रही थी शिकायतें

न्यूज़ चक्र, पावटा। नगरपालिका एवं पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पावटा प्रागपुरा कस्बा क्षेत्र के आधा दर्जन कैफे व रेस्टोरेंट सीज कर दिए। नगर पालिका ईओ फतेह सिंह मीणा ने बताया कि पालिका क्षेत्र में बहुत से कैफे व रेस्टोरेंट नगर पालिका की बिना स्वीकृति के संचालित हैं जिनकी जांच की जा रही है। अवैध रूप से संचालित होटल, कैफे व रेस्टोरेंट को मौके पर सीज किया जा रहा है। 

पावटा में आधा दर्जन कैफे व रेस्टोरेंट सीज, अवैध रूप से हो रहा था संचालन

गौरतलब है कि कस्बा क्षेत्र के कैफे व रेस्टोरेंट में अवैध गतिविधियों की शिकायतें प्रशासन को लगातार मिल रही थी। पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका एवं अग्निशमन अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा कस्बे में बिना स्वीकृति जारी कैफे व रेस्तरां की जांच पड़ताल शुरू कर कार्यवाही की गई तो हड़कंप मच गया।

पावटा में आधा दर्जन कैफे व रेस्टोरेंट सीज, अवैध रूप से हो रहा था संचालन

इस दौरान कनिष्ठ अभियंता अनिल जोनवाल, फायर इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार यादव, कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक मीणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ईओ फतेह सिंह का कहना है कि सीज किए प्रतिष्ठान, भवन से छेड़छाड़ या अन्य कोई गतिविधि की जाती है तो उसके विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।