शाहजहांपुर। जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर पुलिया के समीप चलते हुए एक ट्रक में अचानक आग लग जाने की खबर है। आग लगने की यह घटना इतनी तेज हुई कि देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह से लपटों में घिर गया।
घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन चालकों ने तुरंत अपनी गाड़ियां रोक दीं और दूरी बनाकर खड़े हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी है। घटना करीब 4:15 की बताई जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या इंजन के अधिक गर्म हो जाने से यह हादसा हुआ होगा।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।