News Chakra

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में प्रत्येक गिरदावर सर्किल में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि किसानों और ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं उनके गांव के नजदीक ही उपलब्ध हो सकें। इसी क्रम में पावटा उपखंड के ग्राम टसकोला में एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किया गया।

पावटा के टसकोला में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित

शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही राहत प्रदान की गई। भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त के अनुसार शिविर के दौरान पात्र ग्रामीणों को पट्टों का वितरण किया गया तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

पावटा के टसकोला में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित

इस अवसर पर पावटा तहसीलदार लोकेन्द्र कुमार मीणा, टसकोला प्रशासक भैरूराम हुल्डा, संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों ने सरकारी कार्यों का त्वरित समाधान पाकर संतोष जताया।

पावटा के टसकोला में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *