कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मुनानुद्दीन कुरेशी के प्रागपुरा आगमन पर मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक स्थित मदरसे में माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुनानुद्दीन कुरेशी ने कहा कि कांग्रेस दलित, शोषित और वंचित वर्गों की सच्ची हितैषी पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में सभी एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें।
स्वागत समारोह के दौरान पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेश गुर्जर, कुरेशी महासभा संस्थान जयपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष असलम कुरेशी, जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अलीमुद्दीन कुरेशी सहित अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया।
इस मौके पर पीसीसी सदस्य जगदीश मीणा, जगन यादव, शिम्भू दयाल हाडिया, अजय सैनी, रिजवान कुरेशी, मनोज सोनी, यासीन कुरेशी, इस्लामुद्दीन कुरेशी, समीर लुहार, इरफान कुरेशी, सद्दाम लोहार, रियाज कुरेशी, जितेंद्र यादव, अमित चौहान, इमरान लुहार, अल्लार खां, मुबारक लोहार, इस्लाम शाह, रफीक शाह, सलीम शाह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



