पावटा में श्री श्याम वंदना परिवार का 29वां वार्षिक उत्सव शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को श्री श्याम मंदिर में शाम 8 बजे से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ होगा। इस अवसर पर श्याम बाबा का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

भजन संध्या में हेमंत म्यूजिकल ग्रुप एंड पार्टी, नारनौल के साथ विराटनगर से नंदू योगी, अनिल टॉक, ख्यालीराम गुरुजी, दाताराम गुरुजी, संजय मोला, सुमित चौहान, योगेश शर्मा, सचिन गंगावत, ख्यालीराम टेलर एवं डॉ. नरेंद्र यादव सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
श्री श्याम वंदना परिवार के अध्यक्ष मूलचंद खोश्या, मनोज अग्रवाल एवं मालीराम बाडिगर ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 फरवरी की रात्रि को श्याम बाबा का जागरण आयोजित होगा। इसके साथ ही 23 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे श्री श्याम मंदिर पावटा से खाटूश्याम जी के लिए पदयात्रा रवाना की जाएगी।


