Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी महाअभियान “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत शनिवार को कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में कोटपूतली विधानसभा के ग्राम हांसियावास में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने ग्रामीणों और किसानों से संवाद करते हुए मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित

इन्द्राज गुर्जर ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है, जिससे उन्हें अपने गांव में ही काम और सम्मानजनक आजीविका मिलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार इस महत्वपूर्ण योजना को कमजोर करने और समाप्त करने की साजिश कर रही है, जिससे ग्रामीण मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित

उन्होंने किसानों को केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ संभावित कृषि ट्रेड डील के खतरे से भी आगाह करते हुए कहा कि यदि यह समझौता किसानों के हितों को ध्यान में रखे बिना किया गया तो इसका सीधा असर देश के छोटे और गरीब किसानों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है और यदि किसान विरोधी निर्णय लागू किए गए तो इसका गंभीर असर पूरे कृषि क्षेत्र पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे किसी भी निर्णय का पुरजोर विरोध करेगी।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है। यूपीए सरकार ने इसे गरीबों का कानूनी अधिकार बनाया था, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन से इस लड़ाई में भागीदार बनने की अपील करते हुए कहा कि जब तक सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, संघर्ष जारी रहेगा।

संगठन महामंत्री वीके नवल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर के हांसियावास में प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका फूल-मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, अजय सैनी, प्रदीप कसाना, वीरेंद्र कसाना, मुकेश मुक्कड, पवन गुर्जर सहित अन्य अतिथियों का भी ग्रामीणों ने स्वागत किया।

मौके पर ग्रामवासियों में रामनिवास मुकदम, रामोतार लीडर, हरदान सरपंच, एडवोकेट सीताराम गुर्जर, शेरसिंह ठेकेदार, रामकरण सरपंच, महेश चेयरमैन, एडवोकेट मदन, राजेंद्र, श्योराम, मक्खन, विश्राम मुकदम, हवासिंह, बज्जू, सेमल ठेकेदार, भोलाराम, राजवीर, सचिन, जगदीश गुरुजी, झंझूराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान की राजधानी जयपुर में विनोद जाखड़ का भव्य स्वागत
Next: पावटा में स्व. बिसना देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Related Stories

image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.