अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी महा विरोध कार्यक्रम के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित होगा।

जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर ने बताया कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों और अदूरदर्शी फैसलों के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत विदेश नीतियों के कारण देश और प्रदेश में ईंधन तथा एलपीजी गैस की भारी किल्लत उत्पन्न हो रही है। इसके चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की कमी तथा कालाबाजारी भी बढ़ती जा रही है।
उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के विरोध में 13 मार्च 2026, शुक्रवार को सुबह 11:15 बजे जिला मुख्यालय कोटपूतली स्थित नगर परिषद कार्यालय के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (संयुक्त) विधानसभा कोटपूतली की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के सभी वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक, पीसीसी, डीसीसी व बीसीसी के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पंच-सरपंच, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, नगर व जिला परिषद के पार्षद, बीएलए-2 सहित सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों, पत्रकारों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, यूट्यूबर और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटपूतली के संगठन महामंत्री वी.के. नवल द्वारा दी गई।



