Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की थाना शाहजहांपुर पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के आरोपी को महज पांच घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, साथ ही वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद

यह कार्रवाई राहुल प्रकाश महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। इस अभियान की निगरानी उप महानिरीक्षक पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ देवेन्द्र कुमार विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश कुमार खींची (आरपीएस) तथा वृताधिकारी नीमराना चारूल गुप्ता के सुपरविजन में की गई।

पुलिस निरीक्षक प्रकिता, थानाधिकारी शाहजहांपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने 14 मार्च 2026 की देर रात पीड़ित पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी जितेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र विजय सिंह (36 वर्ष), जाति अहीर, निवासी घीलोठ, थाना शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी के साथ एक अवैध देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार करीब आठ-नौ महीने पहले रुपए के लेनदेन को लेकर आरोपी जितेन्द्र उर्फ सोनू और पीड़ित बबलू सिंघल पुत्र सुरेश, निवासी घीलोठ के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 14 मार्च 2026 की रात आरोपी ने बबलू सिंघल को बोलेरो गाड़ी (नंबर RJ02UB2755) में बैठाकर अवैध देशी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली बबलू सिंघल के दाहिने पैर की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

इस संबंध में थाना शाहजहांपुर में प्रकरण संख्या 40/2026 के तहत धारा 115(2), 109(1) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से अवैध हथियार और कारतूस के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला
Next: पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम

Related Stories

image_editor_output_image-1696622834-17736016608554336878105530249156.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image1909182737-1773601142896568481488248687783.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-405680089-1773600890028924646453328411423.jpg
  • Top news

पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1696622834-17736016608554336878105530249156.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image1909182737-1773601142896568481488248687783.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-405680089-1773600890028924646453328411423.jpg
  • Top news

पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-909715532-17736005653865819991640644960158.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.