कोटपूतली-बहरोड़ जिले में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत गुरुवार को कस्बे के डाबला रोड स्थित एक निजी भवन में उपनिदेशक अभियोजन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।

अतिरिक्त निदेशक अभियोजन कमल कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नवसृजित इस कार्यालय का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे जिले में अभियोजन कार्यों को गति मिलेगी।
इस अवसर पर उपनिदेशक अभियोजन जयपुर ग्रामीण डायमण्ड सिंह, अभियोजन अधिकारी डॉ. पंकज यादव, मुकेश चौधरी, विजय जांगिड़, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महेश सैनी, अनिता मेहता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अभियोजन अधिकारी डॉ. पंकज यादव ने बताया कि “कार्यालय शुरू होने से न्यायिक प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित होंगी। इससे लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी आएगी और आमजन को समयबद्ध न्यायिक सहायता मिल सकेगी।”
अधिकारियों ने बताया कि नए कार्यालय की स्थापना से अभियोजन कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी, साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
इस पहल का क्षेत्र के अधिवक्ताओं एवं नागरिकों ने स्वागत करते हुए इसे न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।


