कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। कृषि उपज मंडी समिति में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता समिति की बैठक में जरूरतमंद कृषक आश्रितों को आर्थिक संबल प्रदान किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडी समिति के प्रशासक एवं एडीएम ओमप्रकाश सहारण ने की।

मंडी सचिव रामफूल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कुल 5 प्रकरणों पर विचार किया गया, जिनमें से 2 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत पावटा तहसील के ग्राम कारोली निवासी सुनिता देवी तथा ढाणी जाटावाली निवासी मन्नी देवी को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।
बैठक के दौरान मंडी यार्ड में अपनी कृषि उपज लेकर आने वाले किसानों के लिए चलाई जा रही कृषक उपहार योजना के तहत जारी कूपनों की लॉटरी भी निकाली गई। लॉटरी में प्रेमचंद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 25 हजार रुपये, गोपीराम ने द्वितीय स्थान पर 15 हजार रुपये तथा अशोक ने तृतीय स्थान हासिल कर 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की।
प्रशासन ने योजना के माध्यम से किसानों को राहत प्रदान करने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया।



