कोटपूतली-बहरोड़ जिला एसपी सतवीर सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिला कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार 07 अप्रैल को जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला एसपी सतवीर सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी

बैठक में एसपी सतवीर सिंह ने गत वर्ष की तुलना में अपराध आंकड़ों की समीक्षा करते हुए लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त प्रवर्तन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला एसपी सतवीर सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी

उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि सक्रिय, हार्डकोर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व राजपासा के तहत प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण, निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने और वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला एसपी सतवीर सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पोक्सो, बलात्कार, महिला अत्याचार एवं एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा गया। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन एंटी वेनम’ के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए “म्यूल अकाउंट हंटर” अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने थानों पर पेंडेंसी कंट्रोल करने, लंबित चालान व एफआर शीघ्र न्यायालय में पेश करने तथा सम्मन-वारंट की समय पर तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य बाजारों, चौराहों, बैंकों, एटीएम और धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए जनजागरूकता अभियान चलाने तथा आसूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जमीनी विवादों और अवैध खनन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में एएसपी नाजिम अली खान, एएसपी सुरेश कुमार खिंची, डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरड़क, डीएसपी उमेश निठारवाल, डीएसपी चारूल गुप्ता, प्रशिक्षु आरपीएस पल्लवी गुप्ता सहित जिले के समस्त थानाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में ठोस रणनीति पर मंथन किया गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हो सके।

Author