कस्बे से होकर गुजर रहे दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रघुनाथपुरा के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार बालाजी आश्रम, बहरोड़ निवासी विष्णुनाथ दास पुत्र मुंशीहरण दास बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रघुनाथपुरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी श्रीराम सराधना ने बताया कि घायल का इलाज चिकित्सकीय निगरानी में जारी है।
पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।



