पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। कस्बे में अंतरराष्ट्रीय निरंकारी मिशन के तत्वावधान में शुक्रवार, 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम जोनल इंचार्ज वेद बनवारी लाल निरंकारी के सानिध्य में संपन्न होगा।

इस अवसर पर सतगुरु बाबा गुरु वचन सिंह के जीवन, उनके आदर्शों एवं मानवता के प्रति उनके संदेशों पर गीत, कविता और विचारों के माध्यम से प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में निरंकारी भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के माध्यम से मानव एकता, भाईचारे और प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जोनल इंचार्ज वेद बनवारी लाल निरंकारी ने बताया कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, शांति और मानवता की भावना को मजबूती मिलती है।



