कोटपूतली-बहरोड़ जिले का राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय का दल एडवेंचर कैंप के लिए मनाली रवाना

राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय से रोवर-रेंजर गतिविधियों के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों का दल ट्रेकिंग कम एडवेंचर कैंप में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली के लिए रवाना हुआ। यह शिविर 01 जून से 05 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं साहसिक कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय का दल एडवेंचर कैंप के लिए मनाली रवाना
कोटपूतली-बहरोड़ जिले का राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय का दल एडवेंचर कैंप के लिए मनाली रवाना

महाविद्यालय से इस कैंप के लिए दो रेंजर प्रतिभागी मुस्कान कंवर एवं सानिया तथा एक रोवर प्रतिभागी नवनीत शर्मा का चयन किया गया है। चयनित दल रेंजर लीडर डॉ. कोमल शर्मा के नेतृत्व में मनाली के लिए प्रस्थान किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के साहसिक शिविर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रतिभागी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।

इस अवसर पर डॉ. पी.सी. जाट सहित महाविद्यालय परिवार ने भी प्रतिभागियों को सफल यात्रा एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि चयनित विद्यार्थी कैंप में भाग लेकर नए अनुभव प्राप्त करेंगे और संस्थान की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ेंगे।

Author