कोटपूतली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, वेतन समझौते और स्थायीकरण की मांग

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटपूतली में अखिल भारतीय सीमेंट महासंघ के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध स्थानीय यूनियन ने मंगलवार को सीमेंट निर्माता संघ की नीतियों के विरोध में प्लांट गेट के बाहर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया।

कोटपूतली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, वेतन समझौते और स्थायीकरण की मांग

धरने के दौरान श्रमिकों ने मांग की कि ठेका श्रमिकों को स्थायी किया जाए तथा उनका वेतन समझौता वेजबोर्ड कर्मचारियों के समान किया जाए। इसके अलावा व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष किए जाने सहित अन्य श्रमिक हितों से जुड़े लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।

बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, वेतन समझौते और स्थायीकरण की मांग

धरना-प्रदर्शन में प्लांट के अनेक श्रमिकों ने एकजुट होकर हिस्सा लिया। इस दौरान श्रमिकों ने “एकता में ही शक्ति है” का संदेश देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सीमेंट निर्माता संघ श्रमिकों की मांगों पर वार्ता नहीं करता है तो आने वाले समय में चरणबद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने के समापन पर श्रमिकों ने भारतीय मजदूर संघ के समर्थन में नारे लगाए तथा श्रमिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।