अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस (रजि.) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में विस्तार करते हुए कोटपूतली क्षेत्र के ग्राम बसई निवासी संजय कुमार आर्य को कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अनुपम प्रेम कुमार बेगी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह ढींगान के निर्देशानुसार जारी नियुक्ति पत्र में संजय कुमार आर्य को जिले में संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री सचिन सरवटे तथा युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष तरुण पंडित सहित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि संजय आर्य मजदूर हितों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय कुमार आर्य ने कहा कि संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा तथा मजदूरों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।