पावटा उपखंड के ग्राम पाथरेड़ी स्थित बाबा भोमिया गौशाला में शुक्रवार, 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में गौसंरक्षण, गौशाला विकास और समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, राजस्थान गौसेवा समिति के जिलाध्यक्ष एवं नीलका धाम के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्रीराम दासजी महाराज, फूटाजोहड़ा धाम के महंत एवं राजस्थान गौसेवा समिति के महामंत्री श्री श्री 1008 बलराम दासजी महाराज, समिति के संरक्षक जगमाल सिंह यादव सहित गौसेवा समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।

बैठक के दौरान कृषि महाविद्यालय द्वारा गौशाला की भूमि पर की गई बाड़बंदी एवं उस पर लगाए गए ताले के विषय पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही गौशाला से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
आयोजकों ने जिले के गौसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर गौसंरक्षण एवं गौशाला विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण विमर्श का हिस्सा बनने की अपील की है।