पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा विद्यालय में अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रागपुरा में अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रागपुरा एवं पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दांतिल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा विद्यालय में अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन
पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा विद्यालय में अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता के प्रभारी व्याख्याता धोलाराम यादव ने बताया कि प्रथम स्थान पर स्थानीय विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र समीर गुवारिया एवं दांतिल विद्यालय की मीना मीणा रहीं। द्वितीय स्थान पर स्थानीय विद्यालय की कक्षा 12 की दीपाली मेहरा एवं कक्षा 11 की सिमरन गुवारिया तथा तृतीय स्थान पर कक्षा 11 की दुर्गा कंवर एवं गुंजन जांगिड़ ने स्थान हासिल किया।

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा विद्यालय में अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन
पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा विद्यालय में अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा 12 – सी की किस्मत बानो एवं दीपाली मेहरा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कक्षा 12 – बी की चेतना मीणा तथा तृतीय स्थान पर कक्षा 12 – सी की गौरी शेखावत रहीं। वरिष्ठ वर्ग के तीनों स्थान स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने हासिल कर अपना दबदबा कायम किया।

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा विद्यालय में अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन
पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा विद्यालय में अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन

जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान स्थानीय विद्यालय की दिव्या, द्वितीय स्थान दांतिल विद्यालय के सुनील वाल्मीकि तथा तृतीय स्थान स्थानीय विद्यालय की कक्षा 7 की मनस्वी शर्मा एवं प्रियांशी ने प्राप्त किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रागपुरा की टीम विजेता रही।

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा विद्यालय में अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन
पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा विद्यालय में अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रतियोगिता की विभिन्न गतिविधियों का समग्र संचालन प्रभारी व्याख्याता रामजीलाल गुर्जर के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उपप्राचार्या मनीषा यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस दौरान पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दांतिल के प्राचार्य अजय कुमार यादव, निखिल गुप्ता, मुकेश जाट, सुभाष स्वामी, अरुण कुमार मीणा, प्रकाश गुर्जर, हजारी लाल स्वामी, अरविन्द शर्मा, मुकेश यादव, उमा शंकर योगी, रामावतार स्वामी सहित दोनों विद्यालयों का स्टाफ एवं अन्य उपस्थित रहे।

Author