पावटा में जयपुर से सेवानिवृत्त होकर आये हेड कांस्टेबल बनवारी लाल पहाड़ीवाल का भव्य स्वागत

जयपुर के रामगंज थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर लंबे समय तक निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और बेदाग छवि के साथ सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए बनवारी लाल पहाड़ीवाल का जयपुर पुलिस लाइन से पावटा पहुंचने पर आत्मीय एवं जोरदार स्वागत किया गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उनके सेवाकाल को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जयपुर से पावटा पहुंचने पर पहाड़ीवाल को सजी हुई खुली जीप में बैठाकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से सम्मानपूर्वक जुलूस निकाला गया।

पावटा में जयपुर से सेवानिवृत्त होकर आये हेड कांस्टेबल बनवारी लाल पहाड़ीवाल का भव्य स्वागत
पावटा में जयपुर से सेवानिवृत्त होकर आये हेड कांस्टेबल बनवारी लाल पहाड़ीवाल का भव्य स्वागत

इस दौरान जगह-जगह लोगों एवं शुभचिंतकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पुलिस सेवा से विदाई के इस अवसर पर माहौल भावुक होने के साथ ही उत्साहपूर्ण भी नजर आया। शाम को सोनी जी की बगीची में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों, परिचितों एवं शुभचिंतकों ने बनवारी लाल पहाड़ीवाल की पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं की सराहना की। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

पावटा में जयपुर से सेवानिवृत्त होकर आये हेड कांस्टेबल बनवारी लाल पहाड़ीवाल का भव्य स्वागत
पावटा में जयपुर से सेवानिवृत्त होकर आये हेड कांस्टेबल बनवारी लाल पहाड़ीवाल का भव्य स्वागत

समारोह में पावटा कस्बे निवासी सुनील वर्मा की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से देखने को मिली। उन्होंने अपनी टीम के साथ सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल बनवारी लाल पहाड़ीवाल का आत्मीय स्वागत किया। स्वागत यात्रा से लेकर सम्मान समारोह तक सुनील वर्मा आयोजन में सक्रिय नजर आए। पहाड़ीवाल के प्रति उनका सम्मान और आत्मीयता समारोह के दौरान चर्चा का विषय रही।

पावटा में जयपुर से सेवानिवृत्त होकर आये हेड कांस्टेबल बनवारी लाल पहाड़ीवाल का भव्य स्वागत
पावटा में जयपुर से सेवानिवृत्त होकर आये हेड कांस्टेबल बनवारी लाल पहाड़ीवाल का भव्य स्वागत

कार्यक्रम में एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तारा पूतली की गरिमामयी मौजूदगी भी रही। उन्होंने बनवारी लाल पहाड़ीवाल को सम्मानित करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की और कहा कि लंबे समय तक पुलिस विभाग में जिम्मेदारी के साथ कार्य करना गौरव की बात है। उन्होंने पहाड़ीवाल के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति के साथ जिम्मेदारियां भले ही बदल जाती हैं, लेकिन समाज और क्षेत्र के प्रति अनुभव एवं योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहता है।

बनवारी लाल पहाड़ीवाल की सेवानिवृत्ति पर आयोजित सम्मान समारोह में लोगों का स्नेह और सम्मान उनके सेवाकाल की उपलब्धियों का परिचायक रहा। पावटा में आयोजित यह स्वागत एवं सम्मान समारोह पुलिस सेवा से विदाई के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की ओर से बनवारी लाल पहाड़ीवाल के प्रति सम्मान और आत्मीयता का यादगार अवसर बन गया।

Author