कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगर निकाय चुनाव से पहले भाबरू पुलिस की कार्रवाई, 18 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त

जिले क्षेत्र में नगर निकाय चुनावों को देखते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भाबरू थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 18 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगर निकाय चुनाव से पहले भाबरू पुलिस की कार्रवाई, 18 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगर निकाय चुनाव से पहले भाबरू पुलिस की कार्रवाई, 18 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ सतवीर सिंह (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान (RPS) के सुपरविजन तथा विराटनगर वृत्ताधिकारी उमेश निठारवाल (RPS) के निर्देशन में थानाधिकारी प्रदीप सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगर निकाय चुनाव से पहले भाबरू पुलिस की कार्रवाई, 18 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगर निकाय चुनाव से पहले भाबरू पुलिस की कार्रवाई, 18 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त

गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को देखकर बलराम पुत्र रामरतन, जाति मीणा, निवासी बागावास चौरासी, थाना भाबरू मौके पर जरीकन में भरी 18 लीटर अवैध हथकड़ शराब छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने शराब जब्त कर प्रकरण संख्या 139/2026, धारा 16/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के साथ मामले में अनुसंधान जारी है।

थानाधिकारी प्रदीप सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र 106, हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह 20, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार 22, कांस्टेबल विकास 1012, कांस्टेबल संतोष 923, कांस्टेबल लक्ष्मण 675 तथा कांस्टेबल कृपाल सिंह 655 शामिल रहे।

Author