पावटा-प्रागपुरा के वार्ड 8 में भाजपा-कांग्रेस की जमानत जब्त

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका के वार्ड 8 में चुनाव परिणाम ने प्रमुख दलों को पीछे छोड़ते हुए निर्दलीयों की तस्वीर सामने रख दी। यहां भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई, जबकि जीत और दूसरा स्थान निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गया। निर्दलीय मनोज कुमार यादव पुत्र दाताराम यादव ने 231 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। निर्दलीय प्रहलाद सहाय 98 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार यादव को 93 तथा कांग्रेस प्रत्याशी सरदार मल यादव को 68 वोट मिले। वार्ड में कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे।

पावटा-प्रागपुरा के वार्ड 8 में भाजपा-कांग्रेस की जमानत जब्त
पावटा-प्रागपुरा के वार्ड 8 में भाजपा-कांग्रेस की जमानत जब्त

परिणाम की खास बात यह रही कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी शीर्ष दो स्थानों में जगह नहीं बना सके। वार्ड में पहले और दूसरे स्थान पर निर्दलीयों के रहने से मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह अलग रही। नगरपालिका के अन्य वार्डों में भी प्रमुख दलों के कुछ प्रत्याशियों को अपेक्षाकृत कम मत मिले। वार्ड 1 में कांग्रेस की सुवा देवी स्वामी को 148, वार्ड 20 में भाजपा की प्रियंका को 36, वार्ड 28 में कांग्रेस के प्रवीण कुमार धनकड़ को 74 तथा वार्ड 33 में कांग्रेस के केशर खन्ना को 15 वोट मिले।

पावटा-प्रागपुरा के वार्ड 8 में भाजपा-कांग्रेस की जमानत जब्त
पावटा-प्रागपुरा के वार्ड 8 में भाजपा-कांग्रेस की जमानत जब्त

इसी तरह वार्ड 36 में कांग्रेस के धूणी लाल कुमावत को 151, वार्ड 41 में भाजपा की सोमवती को 116, वार्ड 42 में कांग्रेस के मनीष कुमार बृजेश को 64, वार्ड 44 में भाजपा की गुलाब यादव को 190 तथा वार्ड 45 में भाजपा के बोदू राम सैनी को 105 वोट मिले। 45 वार्डों के चुनाव परिणामों में अलग-अलग वार्डों में स्थानीय समीकरण और प्रत्याशियों का व्यक्तिगत जनाधार भी देखने को मिला। वार्ड 8 का परिणाम इस लिहाज से खास रहा कि दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई और दोनों शीर्ष स्थान निर्दलीयों ने हासिल किए।

Author