नीतू मारवाड़ा ने संभाला नैनवां नगरपालिका उपाध्यक्ष का पदभार

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र के प्रागपुरा निवासी रमेश गुप्ता की पुत्री नीतू मारवाड़ा ने बुधवार को नैनवां नगरपालिका उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। नगरपालिका ईओ नरेंद्र मीणा ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाईं। पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा पार्षदों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।

नीतू मारवाड़ा ने संभाला नैनवां नगरपालिका उपाध्यक्ष का पदभार
नीतू मारवाड़ा ने संभाला नैनवां नगरपालिका उपाध्यक्ष का पदभार

नीतू ने नैनवां नगरपालिका के वार्ड 4 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें उपाध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया। उपाध्यक्ष चुनाव में नीतू को 14 और कांग्रेस प्रत्याशी नसीम बानो को 11 मत मिले। इस तरह नीतू तीन मतों से विजयी हुईं।

नीतू मारवाड़ा ने संभाला नैनवां नगरपालिका उपाध्यक्ष का पदभार
नीतू मारवाड़ा ने संभाला नैनवां नगरपालिका उपाध्यक्ष का पदभार

पदभार संभालने के बाद नीतू मारवाड़ा ने कहा कि नगरपालिका की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ शहरवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने शहर के विकास और आमजन से जुड़ी सुविधाओं के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

नीतू मारवाड़ा ने संभाला नैनवां नगरपालिका उपाध्यक्ष का पदभार
नीतू मारवाड़ा ने संभाला नैनवां नगरपालिका उपाध्यक्ष का पदभार

नीतू के उपाध्यक्ष बनने की सूचना प्रागपुरा पहुंचने पर परिजनों एवं परिचितों में खुशी का माहौल रहा। भाई समाजसेवी सोनू बंसल सहित परिवारजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और आतिशबाजी की। नीतू के पति अंकित मारवाड़ा सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हैं। पहली बार चुनाव लड़कर पार्षद और फिर उपाध्यक्ष बनने पर प्रागपुरा क्षेत्र में उनकी उपलब्धि की चर्चा है।

नीतू मारवाड़ा ने संभाला नैनवां नगरपालिका उपाध्यक्ष का पदभार
नीतू मारवाड़ा ने संभाला नैनवां नगरपालिका उपाध्यक्ष का पदभार

Author