पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में व्याख्यानमाला आयोजित

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रागपुरा में मंगलवार को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए डेयरी उद्योग एवं पशुपालन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यानमाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुखी एवं व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना रहा।

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में व्याख्यानमाला आयोजित
पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में व्याख्यानमाला आयोजित

कार्यक्रम प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी व्याख्याता प्रकाश चंद गुर्जर के निर्देशन एवं समन्वय में आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र गुर्जर ने विद्यार्थियों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, पशुपालन की वैज्ञानिक पद्धतियों, पशुओं के स्वास्थ्य, नस्ल सुधार तथा दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी दी।

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में व्याख्यानमाला आयोजित
पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में व्याख्यानमाला आयोजित

डॉ. पुष्पेंद्र गुर्जर ने कहा कि आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय को आय का बेहतर साधन बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पशुओं की उचित देखभाल, संतुलित आहार, स्वास्थ्य प्रबंधन तथा बेहतर नस्लों की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी।

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में व्याख्यानमाला आयोजित
पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में व्याख्यानमाला आयोजित

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें जीवनोपयोगी कौशल और रोजगारपरक ज्ञान उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने तथा भविष्य में स्वरोजगार के अवसर तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम में उपप्राचार्या मनीषा यादव, धनी यादव, रजनी बाला योगी, संजीता देवी, व्याख्याता धोलाराम यादव, व्यावसायिक प्रशिक्षक कृष्ण सिंह, अरुण कुमार मीणा, निखिल गुप्ता, रामजीलाल गुर्जर, मालाराम यादव, एएओ हजारीलाल स्वामी, मुकेश कुमार यादव, सुभाष स्वामी, वरिष्ठ अध्यापक गोविंद सिंह शेखावत, अरविंद शर्मा, रामजीलाल योगी एवं सुरेंद्र कुमार जाट सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Author