पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन मीना सैनी एवं पार्षदों का रविवार को प्रागपुरा में विभिन्न स्थानों पर स्वागत-अभिनंदन किया गया। वार्ड 42 में जाटूका हॉस्पिटल के पास अंबेडकर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन मीना सैनी, कांग्रेस जिला महासचिव अजय सैनी, पार्षद ईद मोहम्मद उर्फ रिजवान कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि लोकेश यादव, रोहित मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

इसके बाद प्रमोद शर्मा की ओर से पंडित मेडिकोज तथा सीताराम मार्केट में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल सोनी के नेतृत्व में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिलाओं ने चेयरमैन मीना सैनी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

चेयरमैन मीना सैनी ने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कांग्रेस नेता मनोज सोनी ने नए बोर्ड को शुभकामनाएं देते हुए आपसी समन्वय से क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई। जिला महासचिव अजय सैनी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान और विकास कार्य बोर्ड की प्राथमिकता रहेंगे।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिम्भू दयाल हाडिया, एडवोकेट देवांश सिंह, मनोज सोनी, अनिल ब्रजेश, राजेश जांगिड़, मोतीलाल स्वामी, मनिष ब्रजेश, छाजूराम हाडिया, सुरज्ञानी मुसोदिया, अंकित ब्रजेश, एडवोकेट हिमांशु सोनी, लक्की वर्मा, सुनील सोनी, पप्पू स्वामी चक्की वाले सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
