पावटा-प्रागपुरा में डीयूएसयू प्रत्याशी विजय शंकर मीणा का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ डीयूएसयू चुनाव में कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे विजय शंकर मीणा का दिल्ली से जयपुर जाते समय पावटा-प्रागपुरा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया। प्रागपुरा में फौजी कैफे एंड रेस्टोरेंट तथा पावटा में नवोदय मोड़ के सामने आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में युवाओं की अच्छी भागीदारी रही।

पावटा-प्रागपुरा में डीयूएसयू प्रत्याशी विजय शंकर मीणा का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन
पावटा-प्रागपुरा में डीयूएसयू प्रत्याशी विजय शंकर मीणा का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन

प्रागपुरा कस्बे में पावटा ब्लॉक प्रवक्ता जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में राजमार्ग स्थित फौजी कैफे एंड रेस्टोरेंट पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने विजय शंकर मीणा का माला पहनाकर स्वागत किया। युवाओं ने उनके प्रति समर्थन जताते हुए नारे लगाए। इसके बाद विजय शंकर मीणा का काफिला पावटा पहुंचा, जहां सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत मीणा के नेतृत्व में नवोदय मोड़ के सामने स्वागत किया गया।

पावटा-प्रागपुरा में डीयूएसयू प्रत्याशी विजय शंकर मीणा का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन
पावटा-प्रागपुरा में डीयूएसयू प्रत्याशी विजय शंकर मीणा का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन

कार्यकर्ताओं ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर एवं मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जितेन्द्र यादव ने कहा कि विजय शंकर मीणा ने दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे बड़े छात्र मंच पर अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त किया, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अनुभव है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी की बात कही।

पावटा-प्रागपुरा में डीयूएसयू प्रत्याशी विजय शंकर मीणा का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन
पावटा-प्रागपुरा में डीयूएसयू प्रत्याशी विजय शंकर मीणा का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन

एडवोकेट देवांश सिंह ने कहा कि छात्र राजनीति युवाओं को नेतृत्व, संवाद और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का अवसर देती है। उन्होंने विजय शंकर मीणा के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

बलवंत मीणा ने कहा कि पावटा क्षेत्र में विजय शंकर मीणा का स्वागत युवाओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

राकेश कुमार मीणा ने कहा कि आदीवासी समुदाय के विजय शंकर मीणा का दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनना युवाओं के लिए एक उल्लेखनीय अवसर रहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं छोटे कस्बों से निकलने वाले युवाओं को भी बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलते रहने चाहिए।

कार्यक्रम में पार्षद प्रत्याशी कमलेश यादव, विक्रम मीणा भैंसलाना, हेमंत नेहरा कल्याणपुरा, मनोज सोनी, देवराज सोहिल प्रागपुरा, विक्रम मुलोदिया, राजेश जाजोदिया, महिपाल यादव, महेश चावला, अभिषेक मुसोदिया, दौलत सैनी, हनुमान स्वामी, विजय भार्गव, सुभाष यादव, हितेश सैनी, विजेन्द्र यादव, जसवंत वर्मा, अलताफ मोहम्मद, सोहेब खान, जस्सी वर्मा, तनुज शर्मा, राहुल शर्मा, मनोज दातरता, राकेश शर्मा, जितेन्द्र यादव चौकी, राजेन्द्र यादव, अशोक यादव ककराना, निखिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, युवा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Author