पावटा कस्बे निवासी पत्रकार प्रहलाद सैन पुत्र ओमप्रकाश नाई को उत्कृष्ट एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। ब्यावर स्थित साहू वाटिका में राजस्थान धरा न्यूज की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

प्रहलाद सैन लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पावटा एवं आसपास के क्षेत्र से जुड़े जनहित, सामाजिक सरोकारों और स्थानीय समस्याओं को समाचारों के माध्यम से सामने रखने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। निर्भीक एवं तथ्यपरक समाचार संकलन के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

समारोह में ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।
सम्मान मिलने पर सैन ने राजस्थान धरा न्यूज के स्वत्वाधिकारी अभिनव सैनी, प्रधान संपादक कैलाश माली सहित पूरी टीम का आभार जताया। सम्मान पर पावटा क्षेत्र के पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।