केशवाना रीको एरिया में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख रुपये से अधिक की जुआ राशि जब्त

पनियाला थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केशवाना रीको एरिया स्थित रावत मार्केट से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 20 हजार 500 रुपये की जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार 4 अक्टूबर को पनियाला थाना पुलिस की टीम गश्त एवं संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी।

केशवाना रीको एरिया में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख रुपये से अधिक की जुआ राशि जब्त
केशवाना रीको एरिया में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख रुपये से अधिक की जुआ राशि जब्त

इसी दौरान टीम को केशवाना रीको एरिया के रावत मार्केट में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ लिया। तलाशी एवं मौके की कार्रवाई में पुलिस ने 1,20,500 रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद कर जब्त किए। कार्रवाई एएसपी नाजिम अली खान एवं डीएसपी मदनलाल जैफ के सुपरविजन तथा थानाधिकारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

केशवाना रीको एरिया में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख रुपये से अधिक की जुआ राशि जब्त
केशवाना रीको एरिया में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख रुपये से अधिक की जुआ राशि जब्त

पुलिस ने इस मामले में रामचन्द्र (36) पुत्र पूरणमल ब्राह्मण, निवासी जैनपुरबास, थाना बहरोड़ सदर, अजीत (25) पुत्र इन्द्राज गुर्जर, निवासी नायन, थाना नांगल चौधरी, विजय कुमार (45) पुत्र रामावतार जोगी, निवासी मुसनौता, थाना नांगल चौधरी तथा गंगाराम (46) पुत्र रामेश्वर गुर्जर, निवासी मोरूण्ड, थाना नांगल चौधरी, जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author