तारा पूतली युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त

डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान, जयपुर की ओर से ताराचंद आर्य ‘तारा पूतली’ को युवा प्रकोष्ठ का कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सोसायटी के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह आईपीएस (सेवानिवृत्त) एवं प्रदेशाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ रवि मेघवाल सहित पदाधिकारियों की ओर से यह मनोनयन सोसायटी के विधान के नियम 16 (1) (xi) के तहत किया गया।

तारा पूतली युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त
तारा पूतली युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त

सोसायटी की ओर से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, संगठन के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए राज्य स्तर पर केंद्रीय कार्यकारिणी तथा जिला एवं अन्य इकाइयों को अपने स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों और समितियों के गठन का अधिकार है। इसी प्रावधान के तहत ताराचंद आर्य को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तारा पूतली युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त
तारा पूतली युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त

सोसायटी ने अपेक्षा जताई कि आर्य नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाज में शिक्षा, समानता, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान देंगे। साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संगठित होकर कार्य करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

सोसायटी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष सत्यवीर सिंह आईपीएस (सेवानिवृत्त), वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बैरवा, महासचिव डॉ. चेतराम रायपुरिया, कोषाध्यक्ष दयानन्द सक्करवाल तथा प्रदेशाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ रवि मेघवाल शामिल हैं।

Author

Leave a Comment