ग्राम पंचायत सुजातनगर में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच अनीता देवी ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों, पंचायतकर्मियों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यभार संभालने के बाद अनीता देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। गांव में पेयजल, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को चिह्नित कर प्राथमिकता के साथ उनका जल्द समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए काम किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सुजातनगर सरपंच पद का चुनाव काफी रोचक रहा था। इसमें अनीता देवी ने कमला देवी को केवल एक मत के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। अनीता देवी को 546 वोट मिले, जबकि कमला देवी को 545 मत प्राप्त हुए।
पदभार ग्रहण के अवसर पर द्वारिकापुरा सरपंच बसंती देवी यादव, ग्राम विकास अधिकारी सुशीला मीणा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि हरीराम कटारिया, सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार गुर्जर, पूर्व सरपंच रामकिशोर, हरिराम गुर्जर, कप्तान लालचंद फामड़ा, गोकलचंद फामड़ा, रामकुमार आर्य, कमलेश कुमार फामड़ा, उपसरपंच सरदार सिंह सहित वार्ड पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्रशासकीय समिति सदस्य संजय कुमार खारड़िया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन, कृष्ण यादव सहित अनेक ग्रामीणों ने भी भाग लिया।