कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 15.69% मतदान, बूथों पर लगी मतदाताओं की कतारें

कोटपूतली-बहरोड़: 113 मतदान केंद्रों पर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग जारी, शाम 6 बजे तक होगा मतदान; 20 नवंबर को आएंगे नतीजे

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली-बहरोड़। जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। कई बूथों पर मतदाता कतारों में लगकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते नजर आए। जिले में पंचायत समिति के 66 और जिला परिषद के 11 वार्डों के लिए चुनाव हो रहा है। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए कुल 113 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता, उप निर्वाचन अधिकारी सोहन नरुका व एसपी सतवीर सिंह लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

सुबह 10 बजे तक पंचायत समितियों में मतदान की स्थिति

जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक दर्ज मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा—

पंचायत समितिमतदान प्रतिशत
बहरोड़16.23%
मेढ़15.80%
नीमराना15.19%
विराटनगर15.98%

वहीं, जिला परिषद के 11 वार्डों में सुबह 10 बजे तक 15.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 15.69% मतदान, बूथों पर लगी मतदाताओं की कतारें

देखें तश्वीरें….

कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 15.69% मतदान, बूथों पर लगी मतदाताओं की कतारें

शाम 6 बजे तक चलेगी वोटिंग

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। मतदान संपन्न होने के बाद 20 नवंबर को मतगणना की जाएगी। इसी दिन जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इसके अलावा सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को मतदान प्रस्तावित है। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Comment