हर्षौल्लास से मनी धनवंतरी जयंती

पावटा कस्बे के बीएल जांगिड़ मार्केट स्थित देवेश खादी भंडार पर शुक्रवार को भगवान धनवंतरी जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित गौरी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भगवान धनवंतरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

हर्षौल्लास से मनी धनवंतरी जयंती
हर्षौल्लास से मनी धनवंतरी जयंती

कार्यक्रम में राजकीय उपजिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.के. वर्मा ने चिकित्सा विज्ञान में भगवान धनवंतरी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद के विकास एवं भारतीय चिकित्सा परंपरा में उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आयुर्वेद को प्राचीन एवं महत्वपूर्ण चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता जताई।

हर्षौल्लास से मनी धनवंतरी जयंती

इस अवसर पर देवेश खादी भंडार के संचालक लक्ष्मी नारायण कुमावत ने उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में एडवोकेट देवांश सिंह, देवेश स्टूडियो संचालक मुरलीधर खोवाल, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार हाडिया, पशुधन निरीक्षक गोविंद भारद्वाज, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अंजना मिश्रा, दिलीप अग्रवाल, यतिश, विवेक सिंह शेखावत, सुंदर गुर्जर, अरुण कुमार, देवेश कुमावत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Author

Leave a Comment