धनवंतरी जयंती पर भांकरी में आयुर्वेद पंचकर्म थेरेपी सेंटर का शुभारंभ

भगवान धनवंतरी जयंती के पावन अवसर पर कस्बे के ग्राम भांकरी में श्री बालेश्वर आयुर्वेदा पंचकर्म थेरेपी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धनवंतरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान प्राध्यापक गिरिराज प्रसाद शास्त्री एवं मुरारी गुरुजी ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद पार्षद बुधराम गढ़वाल ने फीता काटकर थेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया।

धनवंतरी जयंती पर भांकरी में आयुर्वेद पंचकर्म थेरेपी सेंटर का शुभारंभ
धनवंतरी जयंती पर भांकरी में आयुर्वेद पंचकर्म थेरेपी सेंटर का शुभारंभ

इस अवसर पर सेंटर के निदेशक दीपेश नारायण शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा उन्हें अपने दादाजी वैद्य स्वर्गीय हनुमान प्रसाद मिश्रा से मिली है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धतियों में से एक है। रोगियों की सेवा करना ही चिकित्सक का प्रमुख धर्म है। पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के माध्यम से शरीर का शोधन कर विभिन्न शारीरिक समस्याओं के उपचार में सहायता मिलती है।

धनवंतरी जयंती पर भांकरी में आयुर्वेद पंचकर्म थेरेपी सेंटर का शुभारंभ
धनवंतरी जयंती पर भांकरी में आयुर्वेद पंचकर्म थेरेपी सेंटर का शुभारंभ

उन्होंने बताया कि सेंटर का उद्देश्य आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति एवं पंचकर्म के माध्यम से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।

कार्यक्रम में संतकुमार टीलावत, मधुसूदन जोशी, फुटबॉल कोच हर्षवर्धन शर्मा, यशवर्धन शर्मा, रुद्राक्षी शर्मा, मुरारी लाल, मनोज, डॉ. भास्कर शर्मा, राजकुमार, किशन सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Author

Leave a Comment