कुम्हार महासभा राजस्थान ने संगठन को प्रदेशभर में मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ग्राम भौनावास, तहसील पावटा, जिला कोटपूतली-बहरोड़ निवासी हेमराज प्रजापत को महासभा का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश संरक्षक शिवभगवान सारडीवाल ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

हेमराज प्रजापत की नियुक्ति से समाज के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। प्रदेश संरक्षक शिवभगवान सारडीवाल ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को आगामी 31 दिसंबर 2026 तक प्रदेश की संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा करने के निर्देश दिए हैं।

इस नियुक्ति के साथ संगठन की ओर से प्रदेश के प्रत्येक जिले और क्षेत्र में महासभा का विस्तार करने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा समाज में एकजुटता और समन्वय को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है।
हेमराज प्रजापत के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर सामाजिक कार्यकर्ता टिंकू प्रजापति पावटा, बबलू प्रजापत कारोली, जितेन्द्र प्रजापत बागावास, विजय प्रजापत टसकोला, ग्यारसी लाल कुमावत, सुभाष कुमावत प्रागपुरा और धूणीलाल प्रजापत कल्याणपुरा सहित अनेक समाजबंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।