गोवर्धन महापर्व पर कोटपूतली में अन्नकूट महोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

न्यूज़ चक्र। ‌कोटपूतली। गोवर्धन महापूजा के पावन पर्व पर कोटपूतली में विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान एवं माता रानी के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसरों में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही।

इस अवसर पर अधीनस्थ अवध बिहारी मंदिर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में श्री श्री 1008 बालेश्वर दास जी महाराज एवं श्री श्री हनुमान जी महाराज के सानिध्य में माता महाकाली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद माता रानी को भोग अर्पित कर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।

गोवर्धन महापर्व पर कोटपूतली में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आयोजन में श्यामलाल पीटीआई, रोहिताश सैनी (ट्रंक वाले), रामसिंह सैनी, विवेक सैनी (जेवीवीएनएल), सुरेंद्र सैनी, महेश सैनी, राजेंद्र सैनी, कमल सैनी (अलमारी वाले), विजय, प्रमोद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। वहीं शंकरलाल हलवाई सहित सहयोगियों ने प्रसादी व्यवस्था में योगदान दिया।

गोवर्धन महापर्व पर कोटपूतली में अन्नकूट महोत्सव की धूम,

इसी क्रम में लक्ष्मी नगर रोड पर विनायक कंप्यूटर के समीप स्थित श्रीराम मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पंगत प्रसादी ग्रहण की। दोनों स्थानों पर आयोजित धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

गोवर्धन महापर्व पर कोटपूतली में अन्नकूट महोत्सव की धूम,

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Comment