BANSUR NEWS : धीरपुर में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बानसूर। [BANSUR NEWS] क्षेत्र के धीरपुर गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाकर आवागमन बहाल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा।

BANSUR NEWS : धीरपुर में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, राजस्व ग्राम धीरपुर में खसरा नंबर 77 की खातेदारी भूमि पर करीब 60 वर्ष पहले ब्राह्मण समाज की ओर से कुएं का निर्माण करवाया गया था। इसके पास ही सार्वजनिक उपयोग के लिए खेल और कोठी का भी निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त स्थान से जुड़े सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने पहले उप तहसीलदार हरसौरा को शिकायत दी थी। शिकायत के बाद पटवारी को मौके पर भेजकर जांच करवाई गई, जिसमें रास्ते पर अतिक्रमण पाया गया।

इसके बाद ग्रामीण उपखंड कार्यालय पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटवाने तथा रास्ता खुलवाकर आमजन के लिए आवागमन बहाल करवाने की मांग की।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Comment