भारत की एकता और सद्भाव का संदेश लेकर निकले पदयात्री वेंकटेश्वर काटूरी राव का कोटपूतली में भव्य स्वागत

कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘RAGA FOR RISE OF INDIA YATRA’ के दृढ़ संकल्प के साथ भारत की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर पदयात्रा पर निकले वेंकटेश्वर काटूरी राव का सोमवार को कोटपूतली पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भारत की एकता और सद्भाव का संदेश लेकर निकले पदयात्री वेंकटेश्वर काटूरी राव का कोटपूतली में भव्य स्वागत
भारत की एकता और सद्भाव का संदेश लेकर निकले पदयात्री वेंकटेश्वर काटूरी राव का कोटपूतली में भव्य स्वागत

एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता तारा पूतली के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं एवं अतिथि देवो भवः की भावना का परिचय देते हुए पदयात्री राव को पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाकर एवं सूत की माला भेंट कर सम्मानित किया गया।

भारत की एकता और सद्भाव का संदेश लेकर निकले पदयात्री वेंकटेश्वर काटूरी राव का कोटपूतली में भव्य स्वागत
भारत की एकता और सद्भाव का संदेश लेकर निकले पदयात्री वेंकटेश्वर काटूरी राव का कोटपूतली में भव्य स्वागत

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही यह पदयात्रा सराहनीय पहल है। उन्होंने पदयात्री के संकल्प की प्रशंसा करते हुए यात्रा की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

भारत की एकता और सद्भाव का संदेश लेकर निकले पदयात्री वेंकटेश्वर काटूरी राव का कोटपूतली में भव्य स्वागत
भारत की एकता और सद्भाव का संदेश लेकर निकले पदयात्री वेंकटेश्वर काटूरी राव का कोटपूतली में भव्य स्वागत

इस दौरान राजीव कसाना, पार्षद धारा सिंह कसाना, ओमी गुर्जर, सतीश आर्य, देवेंद्र आर्य, रोशन गुर्जर, देवा गुर्जर, जयसिंह पायला, सतीश गुर्जर, रामवतार गुर्जर, नवीन आर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Leave a Comment