साइबर सेल की तकनीकी पड़ताल लाई रंग, 33 लाख के 111 मोबाइल बरामद

जिला पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 111 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस ने 23 नवंबर को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए।

साइबर सेल की तकनीकी पड़ताल लाई रंग, 33 लाख के 111 मोबाइल बरामद
साइबर सेल की तकनीकी पड़ताल लाई रंग, 33 लाख के 111 मोबाइल बरामद

पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश आईपीएस के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ सतवीर सिंह के मार्गदर्शन में जिला साइबर सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश के लिए विशेष अभियान संचालित किया गया। साइबर थाना थानाधिकारी के निकटतम सुपरविजन में चलाए गए इस अभियान में जिले के समस्त पुलिस थानों की टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

साइबर सेल की तकनीकी पड़ताल लाई रंग, 33 लाख के 111 मोबाइल बरामद
साइबर सेल की तकनीकी पड़ताल लाई रंग, 33 लाख के 111 मोबाइल बरामद

पुलिस टीमों ने कड़ी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन खोज निकाले। इनकी अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये है। सोमवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने परिवादियों को उनके बरामद मोबाइल फोन सौंपे। लंबे समय बाद खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर परिवादियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। उन्होंने जिला पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।

साइबर सेल की तकनीकी पड़ताल लाई रंग, 33 लाख के 111 मोबाइल बरामद
साइबर सेल की तकनीकी पड़ताल लाई रंग, 33 लाख के 111 मोबाइल बरामद

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाएं तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन ब्लॉक करवाएं, ताकि गुमशुदा मोबाइल की तलाश और बरामदगी की प्रक्रिया में सहायता मिल सके।

Author

Leave a Comment