Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • HEALTH CARE
  • सर्दियों में ब्यूटी टिप्स : रसोई में छिपा है सुंदरता का ख़जाना !
  • HEALTH CARE

सर्दियों में ब्यूटी टिप्स : रसोई में छिपा है सुंदरता का ख़जाना !

News Chakra November 26, 2022
सर्दियों में - Beauty Tips In Winter: Your Kitchen Has A Treasure Of Beauty

सर्दियों में गोरा होने के उपाय…

News Chakra. Kotputli news. सर्दियों में चेहरे की खूबसूरती बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। … और वैसे भी इस समय शादी का सीजन है ऐसे में चेहरे की खूबसूरती बनाए रखना और भी जरूरी हो जाता है। सर्दियों में व शादी समारोह शुरू होते ही मन में वही ख्याल शुरू हो जाता है कि चेहरे को फटने या काला पड़ने से कैसे बचाया जाए। क्योंकि सर्दियों में स्किन काफी रूखी और बेजान फटी फटी हो जाती है।

सर्दियों में ब्यूटी टिप्स

सर्दियों में चलने वाली ठंडी- ठंडी हवाओं की वजह से त्वचा अपनी नमी खो देती है। ऐसे में लोग विभिन्न प्रकार के क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी कुछ फर्क नहीं पड़ता। कई बार तो इनका दुष्परिणाम भी देखने को मिल जाता है, तो आइए आज हम आपको अपनी रसोई से ही कुछ टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताते हैं। जो ना केवल आपकी त्वचा को फटने व रूसी होने से बचाएगी बल्कि मुलायम और चमकदार भी बनाएगी और आपका चेहरा व आप यूं ही चमकते रहेंगे।

Rajasthani Dupatta खरीदें…

PAPAYA FACE PACK : सर्दियों में आजमाएं पपीता फेस पैक

सर्दियों में पपीता का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पपीते के छिलके को उतारकर अच्छे से मसल लें या मिक्सी में घुमा लें ताकि उसमें गांठ ना रहे। अब इसमें अच्छे से शहद मिला लें। दोनों को मिक्स करने के बाद चेहरे को साफ पानी से धोकर इस पैक को चेहरे व शरीर के अन्य भाग पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। फिर देखिए, आपका चेहरा कैसे glow करता है।

GLYCERINE : सर्दियों में ग्लिसरीन है फायदेमंद

सर्दियों में ग्लिसरीन का उपयोग करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को सादा पानी से धो लें और फिर नरम तौलिए से पोंछने के बाद रुई को GLYCERINE में डुबोकर आंखों और मुंह को छोड़कर लगा ले। इसे रात को सोने से पहले ही लगाना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही चिपचिपा होता है। अगली सुबह आप इसे सादा पानी से धोएं।

Read More…दिल है कि मानता नहीं !!

जैतून तेल : Uses Of Olive oil for face

सर्दियों में जैतून तेल को फेस पैक के रूप में इस्तेमाल करने के लिए इसे अंडे की जर्दी के साथ उपयोग में लिया जाता है। इसके लिए दो अंडे फोड़ कर उनके पीले भाग को ले लीजिए। इसमें आधा चम्मच जैतून का तेल डाल कर अच्छे से फेंट ले, तब तक फेंटे जब तक दोनों चीजें आपस में मिल ना जाएं। अब इसे अपने चेहरे पर 15- 20 मिनट के लिए लगा कर रखें, बाद में चेहरा साफ पानी से धो लें।

जब अमिताभ को ‘स्टार मेटेरियल नहीं’ समझा जाता था

MILK & ALMOND : दूध और बादाम भी है फायदेमंद

सर्दियों में आधे कप दूध में तीन चार बूंद बादाम के मिलाकर उसे अच्छी तरह मिक्स कर लें तथा साफ चेहरे पर रुई की सहायता से आंख व मुंह को बचाकर लगा लें। 15- 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। चेहरे को तोलिए की सहायता से पोंछ लें। ध्यान रहे चेहरे को रगड़े नहीं, अन्यथा त्वचा ज्यादा फट सकती है।

COCONUT OIL : Is it good to apply coconut oil on face ?

जी हां, नारियल तेल को सर्दियों में सबसे बढ़िया मॉइश्चराइजर माना जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए रात में चेहरे को गुनगुने पानी से धो कर पहुंच लें बाद में नारियल तेल लेकर इसे अपने चेहरे पर लगा लें। वैसे हम इसे दिन में भी नहाने के बाद क्रीम की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो इसे किसी फेस पैक के साथ मिलाकर लगाएं अन्यथा इसे प्लेन भी लगा सकती हैं।

इस प्रकार आप अपनी रसोई के खजाने का सही उपयोग कर अपनी त्वचा में निखार ला सकती है।

kotputli news अपडेट के लिए देखें. NEWS CHAKRA.

  • राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई
  • पावटा ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिकों ने जयपुर में देखी विधानसभा कार्यवाही
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला के बीडीएम जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान
  • पावटा कस्बे में श्री श्याम वंदना परिवार का 29वां वार्षिकोत्सव
  • पावटा में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग, अभिभाषक संघ ने सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन

हमें Google News पर Follow करें

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Master Plan : नगर परिषद ने फिर लगाए लाल निशान, व्यापारियों में छाई मायूसी…
Next: तिरंगे में लिपटकर घर पहुंची सैनिक की पार्थिव देह, देशभक्ति नारों से गूंजा गांव…

Related Stories

30 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन,
  • HEALTH CARE

बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन, झुर्रियों और स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

News Chakra March 12, 2023 0
मोटा अनाज : होली पर खायें हैल्दी फूड्स, तो जमेगा रंग !
  • HEALTH CARE
  • National

मोटा अनाज : होली पर खायें हैल्दी फूड्स, तो जमेगा रंग !

News Chakra March 7, 2023 0
होली के रंगों का बच्चों की सेहत पर पड़ सकता
  • HEALTH CARE

होली के रंगों का बच्चों की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, इन बातों को रखें खास ध्यान

News Chakra March 7, 2023 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image891413211-17709178336675519149726357964348.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिकों ने जयपुर में देखी विधानसभा कार्यवाही

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image-455176132-17709170207492963453677706258265.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला के बीडीएम जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image-525688036-1770919467455847378221447583784.jpg
  • Top news

पावटा कस्बे में श्री श्याम वंदना परिवार का 29वां वार्षिकोत्सव

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.