कोटपूतली ‘जिला’ बनने को लेकर व्हाट्सएप पर समाचार वायरल, जानिए क्या है सच्चाई !

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच आज कोटपूतली में व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी पर समाचार तेजी से वायरल हो गया कि कोटपूतली जिला सहित 6 जिले घोषित कर दिए गए हैं। बस फिर क्या था, एक के बाद एक लोगों के आपस में फ़ोन घनघनाने लगे। कोई पूछने लगा, तो कोई नए जिले की बधाई देने लगा।

लेकिन इधर जिले के गठन को लेकर सच्चाई कुछ और ही है। लोग बिना कोई सच्चाई जाने व कहीं से कंफर्म किए बिना ही व्हाट्सएप पर आए मैसेज को शेयर किए जा रहे हैं। लोग अपने अपने हिसाब से जिला घोषित करने को लेकर दावा कर रहे हैं। जबकि प्रशासनिक स्तर पर अभी ऐसी कोई आधिकारिक सूचना या घोषणा जारी नहीं हुई है।

Kotputli jila news
व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज

हालांकि प्रदेश में पिछले कई दिनों से नए जिलों के गठन को लेकर सरकारी कवायद के समाचार मिल रहे हैं। लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि फिलहाल ऐसा कर पाना ना तो सरकारी स्तर पर संभव है और ना ही ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा अभी हो सकती है। खासकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तो कम से कम नहीं !

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।