सीकर स्टेट हाईवे पर हादसा : बस में सवार डेढ़ दर्जन सवारियां घायल

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली सीकर स्टेट हाईवे पर सरूण्ड थाना क्षेत्र में नारेहडा के समीप एक रोडवेज बस व ट्रॉले की टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा सवारियों के घायल होने की सूचना है, साथ ही एक की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। बीडीएम अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर घायल तीन- चार सवारियों को जयपुर रैफर किया गया है, बाकी सभी सवारियों का बीडीएम अस्पताल में इलाज जारी है।

सीकर स्टेट हाईवे पर हादसा : बस में सवार डेढ़ दर्जन सवारियां घायल

जानकारी के अनुसार हादसा सरुंड थाना क्षेत्र में नारेहड़ा व चोलाई मोड़ के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे एक ट्रेलर ने अचानक से ब्रेक ले लिए जिसके चलते पीछे से आ रही सीकर डिपो की एक राजस्थान रोडवेज की बस ट्रेलर में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर सवारियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने दौड़कर घायलों को संभाला। घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची सरूण्ड थाना पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस कंडक्टर सहित करीब डेढ़ दर्जन सवारियां घायल हो गई।

बीडीएम अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में राजकुमार पुत्र श्यामसुंदर उम्र 24 साल, निवासी हसामपुर की मृत्यु हो गई जबकि 10 सवारी घायल है। जिनका बीडीएम जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बाकी को आंशिक चोट के चलते इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सरूण्ड थाना पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

हादसे में घायल सवारियां, जिनका बीडीएम अस्पताल में इलाज जारी है

1. सुभाष पुत्र श्यामलाल सैनी उम्र 26 साल निवासी पाटन

2. श्रीमती पूजा पुत्री निहाल सिंह यादव उम्र 28 साल निवासी पाटन

3. कंडक्टर महेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह राजपूत, उम्र 45 साल निवासी दादिया सीकर

4. देवेंद्र शर्मा पुत्र रामशरण शर्मा उम्र 53 साल, निवासी हसामपुर

5. अंकित पुत्र महेंद्र गुर्जर उम्र 16 साल, निवासी पूतली कोटपुतली

6. बाबूलाल पुत्र गोविंदराम आर्य उम्र 60 साल, निवासी कल्याणपुरा कलां, कोटपूतली

7. अशोक कुमार पुत्र किशोरी लाल यादव उम्र 34 साल, निवासी पाटन

8. मथुरा प्रसाद पुत्र सरदारा सैनी उम्र 50 साल, निवासी खड़ब कोटपूतली

9. योगेश कुमार पुत्र पूरणमल धानका उम्र 28 साल, निवासी पाटन

10. कानाराम पुत्र अर्जुन लाल सैनी उम्र 50 साल, निवासी नारेहडा कोटपुतली

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।