News Chakra

कोटपूतली थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की 437 पेटियां अंग्रेजी शराब जब्त की हैं। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त टाटा मिनी कंटेनर को भी कब्जे में लिया गया है। जब्त की गई शराब की बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।

40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
कोटपूतली पुलिस की कार्रवाही : 40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक Devendra Kumar Bishnoi के निर्देशों के तहत की गई। अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने के निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली के निर्देशन तथा डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

नाकाबंदी के दौरान सघन जांच में शनिवार को टाटा मिनी कंटेनर नंबर HR 55 AE 4046 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब भरी मिली। पुलिस ने रॉयल स्टैग की 148 पेटियां, रॉयल चैलेंज की 173 पेटियां, मैजिक मोमेंट्स की 81 पेटियां तथा स्मिर्नऑफ की 35 पेटियां सहित कुल 437 पेटियां जब्त कीं।

पुलिस ने मौके से वाहन को भी जब्त कर लिया और अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों — बिल्लू उर्फ खिल्लू (45) पुत्र शेरसिंह कश्यप एवं नवीन उर्फ टोनी (30) पुत्र सुन्दर कश्यप, दोनों निवासी बास पदम थाना पटौदी जिला गुरुग्राम (हरियाणा) — को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *