Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • FIH Hockey Pro League | हॉकी प्रो लीग के दौरान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, कप्तान ब्रिंकमैन ने जताई …
  • SPORTS

FIH Hockey Pro League | हॉकी प्रो लीग के दौरान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, कप्तान ब्रिंकमैन ने जताई …

News Chakra February 4, 2024
FIH-Hockey-Pro-League-हॉकी-प्रो-लीग-के-दौरान.webp

hockey

भारतीय टीम- थिएरी ब्रिंकमैन (डिजाइन फोटो)

Loading

भुवनेश्वर: कप्तान थिएरी ब्रिंकमैन (Captain Thierry Brinkman) ने कहा है कि दुनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम नीदरलैंड (Netherlands) पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) की तैयारी के लिए एफआईएच हॉकी प्रो लीग (FIH Hockey Pro League) के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) का सामना करने की चुनौती के लिए तैयार है।  नीदरलैंड की पुरुष हॉकी टीम 10 से 16 फरवरी तक कलिंग हॉकी स्टेडियम और 19 से 25 फरवरी तक राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में होने वाली प्रो लीग में भाग लेने के लिए रविवार को यहां पहुंची।

ब्रिंकमैन ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘तैयारियां वास्तव में अच्छी चल रही हैं। हमने ट्रेनिंग सत्रों में बहुत अच्छा काम किया है। हमें भारत आना पसंद है और हम सभी के बीच अच्छी टीम भावना है। हम अपना अभियान शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं।” पांच राष्ट्रीय टीमें – आयरलैंड, नीदरलैंड, भारत, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया – प्रो लीग के भारतीय चरण में हिस्सा लेंगी। ये टीमें एक बार भुवनेश्वर में और एक बार राउरकेला में एक-दूसरे का सामना करेंगी।

ब्रिंकमैन ने कहा, ‘‘हम ऑस्ट्रेलिया के बारे में उत्सुक हैं, वे हमारे लिए कड़े प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं। बेशक भारत का उनके घरेलू दर्शकों के सामने सामना करना एक चुनौती होगी, खासकर भुवनेश्वर और राउरकेला जैसे बड़े स्टेडियम में।” उन्होंने कहा, ‘‘पेरिस ओलंपिक 2024 करीब हैं, मजबूत टीमों के खिलाफ खुद को परखने के लिए यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दौरा है। हमें अच्छे टूर्नामेंट की उम्मीद है।”

यह भी पढ़ें

नीदरलैंड अपना पहला मैच 10 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 11 फरवरी को मेजबान भारत से भिड़ेगा। राउरकेला जाने से पहले वे 13 फरवरी को स्पेन और 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे।  

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND VS ENG 2nd Test Day 3 | रूट को लगी दाएं हाथ में चोट, मैदान से बाहर गए दिग्गज बल्लेबाज
Next: Shubman Gill | 12 पारी के बाद बोला शुभमन गिल का बल्ला, 11 महीने बाद लगाया शतक

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.