पावटा के गोपाल अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में पूर्वी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पावटा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पंजी.) ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए पूर्वी राजस्थान का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। उनके मनोनयन को समाज के प्रति समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और लंबे समय से किए जा रहे सेवा कार्यों का सम्मान माना जा रहा है।

पावटा के गोपाल अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में पूर्वी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री नियुक्त
पावटा के गोपाल अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में पूर्वी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि गोपाल अग्रवाल ने अग्रवाल समाज को संगठित करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। पूर्वी राजस्थान में उनकी मजबूत संगठनात्मक पकड़ और व्यापक जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पावटा के गोपाल अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में पूर्वी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री नियुक्त
पावटा के गोपाल अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में पूर्वी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

प्रदेश महामंत्री के रूप में वे प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग के नेतृत्व में संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी के गठन, जिला इकाइयों के सुदृढ़ीकरण और सदस्यता अभियान को गति देने का कार्य करेंगे। साथ ही समाज के युवा एवं महिला वर्ग को संगठन से जोड़कर नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पावटा के गोपाल अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में पूर्वी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री नियुक्त
पावटा के गोपाल अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में पूर्वी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

मनोनयन के बाद गोपाल अग्रवाल ने सम्मेलन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि संगठन की विचारधारा और समाज सेवा की भावना को पूर्वी राजस्थान के प्रत्येक जिले तक पहुंचाया जाए।

गोपाल अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर पावटा सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं, समाजसेवियों एवं अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। समाजजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज हित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

Author