Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Hardik Pandya | ‘…ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि कोई भूल नहीं सकेगा’, MI में वापसी पर बोले हार्दिक पंड्या
  • SPORTS

Hardik Pandya | ‘…ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि कोई भूल नहीं सकेगा’, MI में वापसी पर बोले हार्दिक पंड्या

News Chakra March 15, 2024

Hardik Pandya

Loading

मुंबई: मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians) में लौटे स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम आईपीएल में ऐसा खेल दिखायेगी कि कोई भूल नहीं सकेगा। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र (IPL 2024) से पहले पंड्या गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने। उन्होंने 2015 में मुंबई के लिये ही आईपीएल में पदार्पण किया था और चार खिताब जीते थे। वह 2022 में गुजरात टीम में गए और उसी सत्र में खिताब भी जीता।

रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने पंड्या ने टीम द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में कहा ,‘‘यह जर्सी पहनने का अनुभव ही अलग है। सफर की शुरूआत यही से हुई और अब घर वापसी हुई है।” उन्होंने कहा ,‘‘ हम ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि सभी को गर्व होगा और कोई भूल नहीं सकेगा।”

यह भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने कहा ,‘‘हार्दिक को चेंजिंग रूम के बारे में मुझसे ज्यादा पता है। वह आगामी सत्र के लिये रोमांचित है और हम उसका फिर स्वागत करके। कुछ नये चेहरे टीम में है और हम जल्दी ही लय पकड़ने की कोशिश करेंगे।” 

24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा मुकाबला 

पांड्या को दिसंबर 2023 में गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में शामिल कर लिया गया और 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 से पहले पांच बार के चैंपियनशिप विजेता कप्तान रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया। IPL 2024 में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का सीजन का पहला मैच 24 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा। 

लंबे समय तक खेल से थे दूर 

दरअसल, हार्दिक पांड्या 19 अक्टूबर को पुणे में 2023 वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लीग मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लगने के बाद क्रिकेट से लंबे समय के लिए बाहर हो गए थे। लंबे समय तक रिकवरी परेड पूरा कर पंड्या इस खेल  के लिए अब पूरी तरह तैयार हैं। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sarfaraz Khan | टीम इंडिया के लिए कब खेलूंगा अब्बू? जानें सरफराज खान के इस सवाल पर पिता नौशाद ने क्य…
Next: WPL 2024, RCB vs MI | RCB ने WPL 2024 के फाइनल में बनाई जगह, एलिमिनेटर मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1163937841-1771549545244300606015537421916.jpg
  • Banethi

कोटपूतली में बेटी की बिनौरी बनी गर्व और भावनाओं का उत्सव

Vikas Verma February 20, 2026 0
image_editor_output_image1991891984-17714204186806972140170587010424.jpg
  • Paota News

विधायक कुलदीप धनखड़ ने 11 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
image_editor_output_image1136774539-17714086858296870248870180933958.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा कस्बे की तीस हजार की आबादी, फिर भी एक ही स्थान पर जलती है होलिका

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
image_editor_output_image1229159039-17714084059201516046360301012991.jpg
  • Top news

पावटा हंस महाविद्यालय में एनसीसी गतिविधियों का निरीक्षण, कर्नल एस. चंद्रशेखर ने दिए दिशा-निर्देश

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.