Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • HEALTH CARE
  • होली के रंगों का बच्चों की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, इन बातों को रखें खास ध्यान
  • HEALTH CARE

होली के रंगों का बच्चों की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, इन बातों को रखें खास ध्यान

News Chakra March 7, 2023
होली के रंगों का बच्चों की सेहत पर पड़ सकता

होली के रंगों का बच्चों की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, इन बातों को रखें खास ध्यान. होली के त्योहार को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिलता है। वहीं बच्चों की सेहत को लेकर अक्सर माता-पिता परेशान रहते हैं। कई बार बच्चों द्वारा की गई मस्ती उनके सेहत पर बुरा असर डालती है। इसलिए बच्चों द्वारा होली खेलने से हर पैरेंट्स को यह आसान से टिप्स अपनाने चाहिए।

होली के त्योहार का बड़ों से लेकर बच्चों तक में क्रेज रहता है। बच्चे होली के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं कुछ पैरेंट्स बच्चों को लेकर परेशान रहते हैं कि कहीं रंगों का असर उनकी सेहत पर न पड़े। क्योंकि होली में रंग खेलने के दौरान ढेर सारी मौज मस्ती और ढेर सारी हुड़दंग करते हैं। एक हफ्ते पहले ही बच्चे रंग, गुब्बारे और पिचकारी के साथ होली खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसे में उनको रंगों से बचाने के लिए आप इन आसान तरीकों को अपना सकती हैं।

बच्चों को समझाएं

होली पर हर पैरेंट्स बच्चों की सेहत को लेकर सचेत रहते हैं। लेकिन कई बार बच्चों द्वारा होली में की गई मस्ती उन्हें मुसीबत में डाल देती हैं। इसके लिए पैरेंटेस को बच्चे को होली के रंगों से होने वाले नुकसान के बारे में बताना चाहिए। ताकि वह सुरक्षित तरीके से अपने दोस्तों के साथ होली खेलें। बच्चों को बिना किसी को नुकसान पहुंचाए होली खेलने की सलाह दें।

HEALTH CARE NATIONAL

मोटा अनाज : होली पर खायें हैल्दी फूड्स, तो जमेगा रंग !

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से रोकें

होली के दिन सभी रंग खेलने व एक-दूसरे से मिलने में काफी व्यस्त होते हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपका बच्चा होली खेलने के लिए भीड़ भाड़ वाली जगहों पर न जाए। इसके अलावा उन्हें केमिकल युक्त रंगों से बचाएं। क्योंकि बच्चों की स्किन काफी सॉफ्ट होती है। इसलिए बच्चों को घर के आसपास ही होली खेलने के लिए बोलें।

अंजान लोगों को न करें परेशान

बच्चे पिचकारी और पानी वाले गुब्बारों के साथ होली खेलना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार वह जिनको नहीं जानते, उन पर भी पिचकारी और रंग भरे गुब्बारों को फेंकते हैं। इससे कई बार एक्सीडेंट की भी संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में पैरेंट्स होली खेलने से पहले बच्चों को सुरक्षित तरीके होली खेलने के लिए समझाएं। ताकि अन्य लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

केमिकल वाले रंगों से बचाएं

बच्चों की स्किन काफी मुलायम और सेंसिटिव होती है। ऐसे में केमिकल युक्त रंगों से होली खेलना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं यह रंग बच्चों की आखों, त्वचा और फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें ऑर्गेनिक कलर लाकर देने चाहिए। भले ही यह थोड़ा मंहगे होते हैं, लेकिन यह कलर किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

सरसों के तेल से करें मालिश

जब बच्चे होली खेलने के लिए घर से बाहर जाएं तो उनके शरीर पर सरसों का तेल लगा देना चाहिए। वहीं सरसों का तेल दें। चेहरे, हाथ, पैर और शरीर की खुली जगहों पर जरूर लगाएं। इससे उनकी त्वचा पर रंगों का बुरा असर नहीं पड़ता है। साथ ही बाद में रंग को छुड़ाने में आसानी भी रहती है। इसके अलावा बच्चों के बालों को भी कैप से ढकना चाहिए। जिससे उनके बालों पर रंग का बुरा असर न पड़े।

ज्यादा भीगने से बचाएं

होली में रंग खेलने के दौरान बच्चे पूरा दिन पानी में भीगते रहते हैं। इसके कारण कई बार वह बीमार भी पड़ जाते हैं। वहीं नहा-धोकर तैयार होने के बाद अक्सर मिलने आने वाले लोग बच्चों को रंग लगा देते हैं। जिससे उनको दोबारा नहाना पड़ता है। इसलिए बच्चों को हल्के गर्म पानी से नहलाना चाहिए और उन्हें पानी में अधिक भीगने के लिए भी मना करें। जिससे कि वह बीमार न हो।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गुमशुदा युवक का नहीं लगा सुराग़, 4 दिन से गली- गली ढूंढ रहे परिजन
Next: मोटा अनाज : होली पर खायें हैल्दी फूड्स, तो जमेगा रंग !

Related Stories

30 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन,
  • HEALTH CARE

बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन, झुर्रियों और स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

News Chakra March 12, 2023
मोटा अनाज : होली पर खायें हैल्दी फूड्स, तो जमेगा रंग !
  • HEALTH CARE
  • National

मोटा अनाज : होली पर खायें हैल्दी फूड्स, तो जमेगा रंग !

News Chakra March 7, 2023
  • HEALTH CARE
  • Top news

Pasta harmful For Health | पास्ता खाने से हो सकते हैं ये गंभीर हेल्थ प्रोब्लम्स, ज़रूर जानें

News Chakra February 4, 2023
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.