Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • अस्पताल को मिली सोनोग्राफी मशीन, जताया विधायक का आभार
  • Rajasthan News
  • Kotputli

अस्पताल को मिली सोनोग्राफी मशीन, जताया विधायक का आभार

Vikas Verma January 3, 2025
Sonography-machine

न्यूज़ चक्र। बानसूर उप जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 16 लाख रुपये की लागत से रंगीन सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध करवाई गई है। इस पहल के लिए ग्रामीणों और अस्पताल प्रबंधन ने विधायक देवीसिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया। मरीजों को 15 दिनों के भीतर इस मशीन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने बताया- उप जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन नहीं होने के कारण मरीजों को कोटपुतली, जयपुर या अलवर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। मरीजों की इस समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल में रंगीन सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. राजेश यादव ने बताया कि अस्पताल में सोनोग्राफी सुविधा के अभाव के बारे में विधायक को अवगत कराया गया था। विधायक की अनुशंसा पर यह मशीन अस्पताल में पहुंची है और इसे आगामी 15 दिनों में इंस्टॉल कर दिया जाएगा। डॉ. यादव ने कहा कि मशीन के इंस्टॉल होने के बाद मरीजों को अपने ही क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध होगी। इस उपलब्धि पर उप जिला अस्पताल के चिकित्सकों की टीम और ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

About the Author

Avatar photo

Vikas Verma

Editor

विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।भूमिका (Role): Editor & Publisher, News Chakraविशेषज्ञता (Beats): स्थानीय प्रशासन, सामाजिक मुद्दे, जनहित समाचार, क्षेत्रीय रिपोर्टिंगअनुभव: 24+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभवस्थान: कोटपूतली, राजस्थान

View All Posts

Post navigation

Previous: विराट टैलेंट सर्च परीक्षा : 1033 परीक्षार्थी हुए शामिल, 5 जनवरी को जारी होगा परिणाम
Next: कोटपूतली : शिक्षा विभाग में स्थानांतरण नीति को लेकर सौंपा ज्ञापन, मापदंडों पर जताई नाराजगी

Related Stories

image_editor_output_image712474337-17785966754056622694044788565152.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन

Vikas Verma May 12, 2026
sharab gyapan
  • Kotputli

शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

Vikas Verma May 12, 2026
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-553159029-17786762853789082895539786214171.jpg
  • Top news

पावटा व प्रागपुरा में 13 साल बाद शनिवार को मनाई जाएगी शनि जयंती मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia May 13, 2026
image_editor_output_image-94455277-17786718699257824874667791403605.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सनसनीखेज वारदात : पति ने सोती पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या

Rajesh Kumar Hadia May 13, 2026
  • Kotputli

कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन

Vikas Verma May 12, 2026
sharab gyapan
  • Kotputli

शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

Vikas Verma May 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.