विराट टैलेंट सर्च परीक्षा : 1033 परीक्षार्थी हुए शामिल, 5 जनवरी को जारी होगा परिणाम

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। प्रजापति जागृति सेवा समिति विराटनगर की ओर से रविवार को ‘विराट टैलेंट सर्च एग्जाम 2024’ का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए आठ तहसीलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 1033 परीक्षार्थी शामिल हुए।

विराट टैलेंट सर्च परीक्षा : 1033 परीक्षार्थी हुए शामिल, 5 जनवरी को जारी होगा परिणाम

आयोजन समिति के सीताराम प्रजापति ने बताया कि कोटपूतली शहर में केशव बिल्डिंग मटेरियल के ऊपर परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां 170 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह कुल 8 तहसीलों में 1033 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।

परीक्षा परिणाम 5 जनवरी को सुनाया जाएगा साथ ही पुरस्कार स्वरूप प्रथम स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 11000 रुपए,  द्वितीय पुरस्कार 5100, तृतीय पुरस्कार 3100, चतुर्थ पुरस्कार 2100 व पंचम पुरस्कार 1100 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

विराट टैलेंट सर्च परीक्षा : 1033 परीक्षार्थी हुए शामिल, 5 जनवरी को जारी होगा परिणाम

दक्ष सेवा संस्थान कोटपूतली के अध्यक्ष नरेश प्रजापति ने बताया कि 5 जनवरी को प्रजापति छात्रावास विराटनगर में भामाशाह सम्मान एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित होगा जहां सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विराट टैलेंट सर्च परीक्षा : 1033 परीक्षार्थी हुए शामिल, 5 जनवरी को जारी होगा परिणाम

परीक्षा आयोजन के दौरान हजारीलाल बागावास, चंदाराम प्रजापति, अर्जुन बासनीवाल, रामकरण प्रजापति, दयाशंकर प्रजापति, दयाराम प्रजापति, बस्तीराम प्रजापति, हरिराम प्रजापति, रमेश चंद प्रजापति, झाबर मल प्रजापति, सतीश पुतली, बलबीर खडब व सुनील बासनीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।