Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG 4th Test | जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे आकाश दीप, चौथे मुकाबले में मिलेगा ‘टेस्ट कैप’!
  • SPORTS

IND vs ENG 4th Test | जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे आकाश दीप, चौथे मुकाबले में मिलेगा ‘टेस्ट कैप’!

News Chakra February 22, 2024
IND-vs-ENG-4th-Test-जसप्रीत-बुमराह-की-जगह.webp

In the absence of Jasprit Bumrah, fast bowler Akash Deep may get 'Test Cap'

आकाश दीप और जसप्रित बुमराह (PIC Credit: Social Media)

Loading

रांची: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट (IND vs ENG 4th Test) में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का साथ देने के लिए ‘अनकैप्ड’ तेज गेंदबाज आकाश दीप (Akash Deep) अंतिम एकादश (India Playing 11) में जगह बनाने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं क्योंकि उन्हें गुरुवार को यहां वैकल्पिक ट्रेनिंग सत्र में पसीना बहाते हुए देखा गया।  

इस 27 साल के दायें हाथ के तेज गेंदबाज ने बंगाल के साथी मुकेश कुमार के साथ बुधवार को नेट पर कड़ा गेंदबाजी अभ्यास किया और टेस्ट की पूर्व संध्या पर उन्होंने लंबे बल्लेबाजी सत्र में हिस्सा लिया। गुरुवार को केवल पांच अन्य भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल, आर अश्विन, केएस भरत, वाशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडीक्कल नेट में अभ्यास करने पहुंचे। अश्विन तो मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों के साथ पिच का मुआयना करने में व्यस्त थे। गिल ने स्थानीय गेंदबाजों से ‘थ्रोडाउन’ का सामना किया। 

भारत को विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को पदार्पण कराना पड़ा। अब रांची टेस्ट के लिए तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है तो आकाश दीप टेस्ट पदार्पण के लिए अगले खिलाड़ी हो सकते हैं। घरेलू टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने आकाश दीप के बारे में कहा, ‘‘भारतीय टीम में जो भी खिलाड़ी शामिल होगा, वह विशेष क्रिकेटर ही होगा।”

यह भी पढ़ें

आकाश दीप को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन मैच में 12 विकेट चटकाने के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘वह अच्छा गेंदबाज दिखता है जिसने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उसकी रफ्तार अच्छी है, वह अच्छी लाइन में गेंदबाजी करता है।” रांची में आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है और यह अन्य तीन स्थलों से ज्यादा ठंडा होगा जिससे तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम हो सकती है।  

ऐसे में आकाश दीप की रफ्तार फायदेमंद हो सकती है और अगर उन्हें शुक्रवार को अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है तो वह भारतीय टेस्ट ‘कैप’ पहनने वाले 313वें क्रिकेटर बन जायेंगे। वहीं मुकेश कुमार भी चौथे टेस्ट के लिए दौड़ में हैं, वह विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एक भी विकेट नहीं चटका सके थे, उन्होंने सात ओवर डाले थे और 44 रन दिये थे। दूसरी पारी में उन्हें इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज शोएब बशीर का विकेट मिला था। मुकेश कुमार के लचर प्रदर्शन को देखते हुए आकाश दीप को रांची टेस्ट में अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

(एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024 | अपने होम ग्राउंड में IPL के पहले दो मैच नहीं खेल पाएगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानें क्या…
Next: कोटपूतली- बहरोड़: ज्वाइन करने के तीसरे ही दिन एसपी का तबादला, अब वन्दिता राणा होंगी जिले की नई एसपी 

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1660318823-1773061995702346319279591173862.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 पोकलेन मशीनें, 2 ट्रेलर और 2 डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image1501972761-17730574804877970958513010205017.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी को श्रद्धांजलि, प्रागपुरा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image716095735-17729928592105678399554541555502.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के टसकोला से भैरू बाबा मंदिर के लिए 5वीं विशाल पदयात्रा रवाना, भजन-कीर्तन के साथ गूंजे जयकारे

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image1948441137-17729863899471028394331313422199.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सड़क हादसा, युवती की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.