Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND W vs ENG W | इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को 38 रन से हराया, शेफाली वर्मा का अर्धशतक गया बेकार
  • SPORTS

IND W vs ENG W | इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को 38 रन से हराया, शेफाली वर्मा का अर्धशतक गया बेकार

News Chakra December 6, 2023
IND-W-vs-ENG-W-इंग्लैंड-की-महिला-टीम.webp

IND W vs ENG W T20I series

PTI Photo

Loading

मुंबई: नैट स्किवर ब्रंट और डैनी वाट के अर्धशतक और दोनों के बीच तीसरे विकेट की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत (IND W vs ENG W) को 38 रन से हराया। इंग्लैंड के 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (42 गेंद में 52 रन, नौ चौके) के अर्धशतक के बावजूद छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

इंग्लैंड ने इससे पहले स्किवर ब्रंट (53 गेंद में 77 रन, 13 चौके) और डैनी (47 गेंद में 75 रन, आठ चौके, दो छक्के) के बीच तीसरे विकेट की 138 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 197 रन बनाए। इन दोनों ने उस समय भारत के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से पहली शतकीय साझेदारी की जब टीम पहले ओवर में ही दो रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।  भारत की ओर से रेणुका सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

#TeamIndia fought hard but it’s England who win the 1st T20I by 38 runs.

Scorecard ▶️ https://t.co/W69UaozmgU#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/5vGDcmnihl

— BCCI Women (@BCCIWomen) December 6, 2023

पूजा वस्त्रकार और पदार्पण कर रही श्रेयंका पाटिल काफी महंगी साबित हुईं। दोनों ने चार-चार ओवर में समान 44 रन दिए। श्रेयंका को दो विकेट मिले जबकि पूजा की झोली खाली रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (06) तीसरे ओवर में स्किवर ब्रंट की गेंद को पूरी तरह से चूककर बोल्ड हो गई। सलामी बल्लेबाज शेफाली ने पांचवें ओवर में स्किवर ब्रंट पर तीन चौके मारे और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर पावर प्ले में टीम का स्कोर दो विकेट पर 53 रन तक पहुंचाया।

हरमनप्रीत ने नौवें ओवर में बाएं हाथ की तेज गेंदबाज फ्रेया कैंप के ओवर में एक छक्का और दो चौके मारे।  सोफी एक्लेस्टोन ने हालांकि हरमनप्रीत को बोल्ड करके शेफाली के साथ उनकी 41 रन की साझेदारी तोड़ी। उन्होंने 26 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष (21) ने आते ही सारा ग्लेन पर चौके और छक्के के साथ तेवर दिखाए। शेफाली ने लॉरेन बेल पर चौके के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। रिचा हालांकि इसके बाद सारा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर कैप्सी को कैच दे बैठीं।  शेफाली ने इसी ओवर में एक रन के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

यह भी पढ़ें

भारत को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 74 रन की दरकार थी। शेफाली भी 17वें ओवर में सोफी की गेंद को हवा में लहराकर सारा को कैच दे बैठीं जिससे भारत की जीत की रही सही उम्मीद भी टूट गई।   इससे पहले हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेज गेंदबाज रेणुका ने पहले ही ओवर में लगातार गेंदों पर सोफिया डंक्ले (01) और एलिस कैप्से (00) को बोल्ड करके कप्तान के फैसले को सही साबित करने का प्रयास किया।

भारतीय गेंदबाजों के पास हालांकि स्किवर ब्रंट और डैनी की जोड़ी का कोई जवाब नहीं था और टीम को अगली सफलता के लिए 14 ओवर से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। डैनी ने तीसरे ओवर में रेणुका पर पारी का पहला चौका मारा जबकि स्किवर ब्रंट ने दीप्ति शर्मा पर दो चौके जड़े।  इंग्लैंड ने पावर प्ले में दो विकेट पर 44 रन बनाए। डैनी ने पदार्पण कर रही सेइका इशाक पर भी लगातार दो चौके मारे और फिर दीप्ति पर पारी का पहला छक्का जड़ा। श्रेयंका का पारी का 12वां ओवर घटना प्रधान रहा।

यह भी पढ़ें

इसी ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा हुआ जिसके बाद डैनी ने छक्के के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। डैनी हालांकि इसी ओवर में भाग्यशाली रही जब ऑफ स्पिनर श्रेयंका की गेंद पर पूजा ने लांग ऑन पर उनका कैच टपका दिया। स्किवर ब्रंट ने भी सेइका पर चौके के साथ 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। डैनी हालांकि 16वें ओवर में सेइका पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्टंप हो गईं। 

स्किवर ब्रंट ने अगले ओवर में पूजा पर चार चौकों के साथ 19 रन बटोरे लेकिन श्रेयंका ने अगले ओवर में कप्तान हीथर नाइट (06) को बोल्ड कर दिया। रेणुका ने 19वें ओवर में स्किवर ब्रंट को भी विकेट के पीछे रिचा घोष के हाथों कैच कराया। ऐमी जोंस (नौ गेंद में 23 रन) ने श्रेयंका के पारी के अंतिम ओवर में विकेट गंवाने से पहले लगातार गेंदों पर एक छक्का और दो चौके जड़कर टीम का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचाया। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BAN vs NZ 2nd Test | फील्डिंग में बाधा डालकर आउट होने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने मुश्फिकुर…
Next: KOTPUTLI: पल्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने किया सिजेरियन डिलीवरी के साथ बच्चेदानी में 7 गांठ का सफल ऑपरेशन

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.