Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • India Open 2024 | ‘कभी-कभी हारना भी अच्छा होता है…’, इंडिया ओपन में हार के बाद बोले सात्विक-चिराग
  • SPORTS

India Open 2024 | ‘कभी-कभी हारना भी अच्छा होता है…’, इंडिया ओपन में हार के बाद बोले सात्विक-चिराग

News Chakra January 21, 2024
India-Open-2024-कभी-कभी-हारना-भी-अच्छा-होता-है.webp

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty India Open 2024

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (PIC Credit: X)

Loading

नई दिल्ली: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी ने इंडिया ओपन (India Open 2024) के पुरुष युगल फाइनल में हार के बाद रविवार को स्वीकार किया कि उन्होंने काफी गलतियां की लेकिन साथ ही कहा कि कभी-कभी हारना अच्छा होता है और इससे बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

सात्विक और चिराग की एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी को फाइनल में कैंग मिन ह्युक और सियो सेयुंग जेइ की दक्षिण कोरिया की विश्व चैंपियन जोड़ी के खिलाफ एक घंटा और पांच मिनट में 21-15, 11-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे यह जोड़ी दूसरी बार इंडिया ओपन का खिताब जीतने में विफल रही। सात्विक और चिराग ने 2022 में इंडिया ओपन का खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें

चिराग ने मैच के बाद कहा, ‘‘पहले गेम में हमने काफी अच्छी शुरुआत की लेकिन दूसरे गेम में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए। हम दूसरे गेम में 1-5 से पीछे थे। हमने कुछ गलतियां की और 5-11 से पिछड़ गए। इसके बाद वापसी करना काफी मुश्किल था। उनकी जोड़ी का डिफेंस काफी मजबूत है।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमने तीसरे गेम में अच्छी शुरुआत की लेकिन फिर उन्हें बढ़त बनाने का मौका दे दिया। उनका डिफेंस काफी मजबूत था। तीसरे गेम में आखिरी समय में हमने कुछ हद तक वापसी की। हमें मौके भी मिले। हम एक अंक से पीछे थे और अगर हम बराबरी कर लेते तो उन पर और दबाव आ जाता लेकिन उन्होंने काफी ठोस डिफेंस दिखाया।”

सात्विक ने कहा कि आप हमेशा सारे टूर्नामेंट नहीं जीत सकते और हार से प्रेरणा लेकर बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। सात्विक ने कहा, ‘‘निजी तौर पर मेरा मानना है कि कभी कभी हारना भी हमेशा जीतने से अच्छा होता है। हमने कुछ टूर्नामेंट गंवाए और कुछ जीते। जब मायने रखता है तब आपको अच्छा करना चाहिए। आज तीसरे गेम में 16-17 से पिछड़ने के दौरान अगर हम पांच प्रतिशत और नियंत्रण रख पाते तो नतीजा कुछ और हो सकता था।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमने लगातार टूर्नामेंट खेले हैं जो आसान नहीं होता इसलिए इस प्रदर्शन के भी सकारात्मक पक्ष हैं। निश्चित तौर पर हार की निराशा है लेकिन अच्छी बात यह है कि हम संतुष्ट नहीं है और हमारे अंदर जीत की भूख है। कुछ दिन आराम करने के बाद हम फ्रेंच ओपन और ऑल इंग्लैंड में खेलेंगे। हम टूर्नामेंट जीतना चाहते थे लेकिन घरेलू दर्शकों के सामने हारने से प्रेरणा मिलेगी और हम बड़े टूर्नामेंट जीतने की कोशिश करेंगे।”

सात्विक से सहमति जताते हुए चिराग ने कहा, ‘‘बेशक घरेलू टूर्नामेंट का फाइनल हारने का दुख है। लेकिन काफी सकारात्मक पक्ष रहे। पिछले दो हफ्ते काफी अच्छे रहे। खिताब नहीं मिला लेकिन मिलेगा। हमें बस अच्छा काम जारी रखना होगा और बड़े खिताब आएंगे।” चिराग ने कहा कि मुकाबले से पहले उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था लेकिन लगातार दो हफ्ते फाइनल में खेलना आसान नहीं होता और इसका शरीर पर असर पड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैच से पहले किसी तरह का दबाव था। बेशक लगातार दूसरे सप्ताह खेलने से शरीर पर असर दिखता है। थकान होती है। हम अपने करियर में पहली बार लगातार दूसरे फाइनल में खेल रहे थे। हमने चैलेंजर स्तर पर खेला होगा लेकिन सुपर 500 या 750 स्तर पर पहली बार ऐसा कर रहे थे। सकारात्मक चीज यह है कि हम लगातार अच्छा कर रहे हैं, जो चीज अच्छी नहीं है कि वह यह है कि हम फाइनल नहीं जीत पा रहे। आप सारे टूर्नामेंट नहीं जीत सकते और हमारा लक्ष्य बड़े टूर्नामेंट जीतना है।”

भारतीय जोड़ी की फाइनल में यह लगातार दूसरी हार है। पिछले रविवार को सात्विक और चिराग को मलेशिया ओपन के फाइनल में भी लियांग वेई कैंग और वैंग चैंग की चीन की जोड़ी के खिलाफ भी पहला गेम जीतने के बाद 21-9, 18-21, 17-21 से हार झेलनी पड़ी थी। कैंग और सियो की चैंपियन जोड़ी ने कहा कि अच्छी शुरुआत नहीं कर पाने के बाद उन्होंने अपनी आक्रमण पर काम किया जिससे जीत मिली। 

कोरियाई जोड़ी ने कहा, ‘‘शुरुआत में हम धीमे थे लेकिन बाद में हमने अपने एक्शन और आक्रमण पर काम किया जिससे अंततः हमें जीत मिली।” कोरियाई जोड़ी ने कहा कि खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शक घरेलू जोड़ी का समर्थन कर रहे थे लेकिन वे घबराए नहीं क्योंकि उन्हें इस तरह के हालात में खेलने का अनुभव है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्साह से भरे दर्शकों के बीच घबराए नहीं क्योंकि हम पहले भी इसी तरह की परिस्थितियों में खेल चुके हैं और हमारे पास इस तरह के माहौल में खेलने का पर्याप्त अनुभव है।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG Test Series | हैरी ब्रूक की जगह डैन लॉरेंस हुए इंग्लैंड टीम में शामिल, भारत के खिलाफ चिंत…
Next: IPL 2024 | आईपीएल की तारीखें आई सामने! 22 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानें कब खेला जाएगा फाइनल म…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.